- ऑन ड्यूटी सिपाही की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत,मचा हड़कंप।
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि मौत की असल वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह उन्होंने रात की ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिस कर्मी से चार्ज लिया। कुछ देर बाद ही मौके से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कांस्टेबल सुंदर शाही अचेतावस्था में जमीन पर पड़े थे। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद एसएसपी देवेंद्र पींचा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहूंचे एसएसपी पींचा ने घटनास्थल पर हालात का जायज़ा लिया, उन्होंने कहा कि सिपाही को गोली लगी है या फिर उसने खुद को गोली मारी है, यह जांच का विषय है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 

