उत्तराखंड- इस जिले में अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • पिथौरागढ़ में लगाई छुट्टियों पर रोक

पिथौरागढ़। जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी आगामी कुछ दिनों तक अवकाश नहीं ले सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी

जनपद में आगामी 11 अक्तूबर से पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां जोर-शोरों से चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा पदाधिकारी इन दिनों पीएम मोदी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने कर्मचारियों के छुट्टियों पर भी रोक लगा दी है। डीएम रीना जोशी ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें