Nainital News: सरोवर नगरी नैनीताल में नैनीझील चार चांद लगाने का काम करती है। यहां आने वाला पर्यटक नैनीझील में नौकायन जरूर करता है लेकिन बीते 10 वर्षों से नौकायन की दरें नहीं बढ़ी थी। अगर आप नैनीताल घूमने आ रहे है और यहां नौकायन का लुत्फ उठाने की सोच रहे है। तो अब आपको नाव में बैठने के लिए दोगुने रूपये खर्च करने पड़ेंगे। अब झील के पूरे चक्कर के 420 और आधे चक्कर के 320 रुपये देने होेंगे। दस वर्ष बाद किराए में बढ़ोत्तरी हुई है।
शुक्रवार को पालिका बोर्ड के पारित प्रस्ताव का गजट नोटिफिकेशन को जारी हुआ। पहली बार आधे व पूरे चक्कर के लिए समय का भी निर्धारण किया गया है। अब तक झील के एक चक्कर का किराया 210 रुपये लिया जा रहा है। बता दें कि पिछले वर्ष पालिका बोर्ड की बैठक में नौकायन का किराया दोगुना करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद उसे गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया था।
अब पूरे चक्कर के लिए 45 से 50 मिनट जबकि आधे चक्कर के लिए 20 से 25 मिनट का समय तय किया गया है। इसके अलावा पालिका ने नौका लाइसेंस शुल्क को भी एक हजार से बढ़कर दो हजार रुपये कर दिया है। इससे पालिका की करीब 12 से 15 लाख रुपये की आय होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG में आर्यन, मेहुल और धीरज की कड़ी टक्कर, किसकी खुलेगी किस्मत
हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी 
