- जिलाधिकारी ने मार्ग पर आए बोल्डरों को हटाकर स्वयं सुचारू किया आवागमन
पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत पोलिंग बूथों के निरीक्षण के क्रम में आज अपराह्न जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी सड़क मार्ग से झूलाघाट क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा लेने जा रहे थे। इसी दौरान कटियानी रोड पर भारी पत्थर और बोल्डरों के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं श्रम कर बोल्डरों को हटाने में सहयोग किया। उनके साथ मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की सहायता से मार्ग को शीघ्र ही आवागमन के योग्य बना दिया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने दूरस्थ मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय, कटियानी का स्थलीय निरीक्षण भी किया और मतदान हेतु सारी व्यवस्थाएं परखी।
मानवीय संवेदनशीलता और प्रशासनिक जिम्मेदारी का यह उदाहरण न केवल समय की बचत का प्रतीक बना, बल्कि आमजन में एक प्रेरणादायी संदेश भी प्रसारित किया। इस अवसर पर तहसीलदार सदर विजय गोस्वामी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण भी साथ उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
