हल्द्वानी

उत्तराखंडः होटल में रूका था नैनीताल निवासी व्यक्ति, सुबह मिला मृत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Rudrapur News: शहर के एक होटल में रूके यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट

जानकारी के अनुसार नैनीताल निवासी विपिन चंद्र तिवारी उम्र 45 वर्ष रुद्रपुर के एक होटल में 12 दिसंबर को रुके थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह होटल का कर्मचारी चाय लेकर विपिन के कमरे में गया, लेकिन काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद सफाई कर्मी कमरे में सफाई करने के लिए गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना उसने होटल प्रबंधन को दी। साथ ही सूचना पुलिस को भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर विपिन मृत पड़े हुए थे। इस दौरान चौकिंग में पुलिस को उनका आधार कार्ड, 1100 रुपये मिले थे। पुलिस के अनुसार विपिन के बीमार रहने की जानकारी मिली है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें