Khatima News: उत्तराखंड में आये दिन सड़क हादसे हो रहे है। मैदानी जिलों में एक्सीडेंट की खबरों में इजाफा हो रहा है। अब खटीमा में मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे दो बहनों को एक अज्ञात वाहन रौंद दिया। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन घायल हो गई। परिजनों ने अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार जाधवपुर निवासी निशा देवी उम्र 30 वर्ष भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार की शाम वह मझोला क्षेत्र में मजदूरी कर अपनी बड़ी बहन आशा देवी के साथ साइकिल से लौट रही थी। साइकिल निशा चला रही थी। तभी सुनपहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में निशा गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भाग गया।
इस दौरान आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद आशा की हालत सही है। मृतका के दो बच्चे हैं। मृतका के पति गौतम ऋषि ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई 
