नैनीताल: हाईकोर्ट ने हाल ही में काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या से जुड़े मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और संबंधित मुकदमे को निरस्त करने के याचिकाओं पर सुनवाई की। अवकाशकालीन न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की पीठ ने पूर्व में पारित आदेश के आधार पर तीन अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।
सुनवाई के दौरान राज्य की ओर से बताया गया कि यह मामला जमीन से जुड़े विवाद से जुड़ा है और सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी गई है…हालांकि अभी जांच शुरू नहीं हुई है। विपक्षी पक्ष को अपने जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2026 को होगी।
मामला तब उजागर हुआ जब हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित एक होटल में सुखवंत सिंह ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक पर पुलिस और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि जमीन के लेन-देन में उनके साथ धोखाधड़ी की गई और लगभग चार करोड़ रुपए की ठगी हुई। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की…उल्टा उन्हें धमकाया गया।
इस मामले में आईटीआई थाने में किसान के बड़े भाई की तहरीर पर कुल 26 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। याचिकाकर्ताओं की ओर से दावा किया गया कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। इसलिए अदालत से अनुरोध किया गया कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए और मुकदमा निरस्त किया जाए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : नीरज तिवारी बने राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून :(बड़ी खबर) यहां हुआ दुखद हादसा, बस खाई में गिरी, 30 लोग थे सवार
देहरादून: युवती के मर्डर के बाद एसएसपी ने चौकी प्रभारी खुदबुड़ा को किया लाइन हाजिर
देहरादून :(बड़ी खबर) श्रमिकों को कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण देगी सरकार
देवभूमि उत्तराखंड ले जा रही है आपको हिमालय की ऊंचाइयों तक–जानें कैसे ?
देहरादून :(बड़ी खबर) चीफ सेकेट्री की अधिकारियों को दो टूक, राजस्व वाद और 143 के मामले में तेजी लाये
देहरादून :(बड़ी खबर) चुनाव कार्यों में लापरवाही बरतने होगी ये कार्यवाई
हल्द्वानी : कुमाऊं में कल से 50 हजार टैक्सियों के पहिये थम जाएंगे
उत्तराखंड: (Job Alert) 572 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 
