नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है वहीं नैनीताल में देर शाम से सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद हालात और भी मुश्किल हो गए हैं।
सबसे ज्यादा असर नैनीताल-हल्द्वानी नेशनल हाइवे पर देखने को मिला है। बल्दियाखान के पास हुए भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया जिससे हाइवे पूरी तरह से आवागमन के लिए बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासन का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं…लेकिन मलबे की मात्रा अधिक होने के कारण समय लग सकता है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया है। नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भवाली-ज्योलीकोट मार्ग से भेजा जा रहा है। वहीं हल्द्वानी से नैनीताल आने वाले वाहनों को नंबर वन बैंड होते हुए भवाली की ओर डायवर्ट किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

