कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला आया सामने।
हल्द्वानी- कुमाऊँ का द्वार हल्द्वानी अब अपराध के ग्राफ में तब्दील होते जा रहा है आए दिन हो रही घटनाओं से अब लोगों को अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। दरअसल काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मामले में अल्मोड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गौलापार निवासी कक्षा 11वीं की किशोरी की मां ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि अल्मोड़ा निवासी युवक उनकी बेटी को हल्द्वानी के एक होटल में ले गया। होटल में उसने बेटी का जबरन शारीरिक शोषण किया है. वहीं युवक किशोरी को अब ब्लैकमेल भी कर रहा है, पुलिस के मुताबिक गौलापार निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को काठगोदाम थाने में तहरीर देते हुए कहा कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 11वीं की छात्रा है।
कुछ महीने पहले अल्मोड़ा निवासी युवक से उनकी बेटी की मुलाकात हुई थी।इसके बाद दोनों में जान पहचान हो गई।युवक का हल्द्वानी आना जाना लगा रहता है। दोस्ती गहरी होने पर युवक ने उनकी बेटी को मिलने के लिए बीती फरवरी में हल्द्वानी बुलाया। इसके बाद उसे रोडवेज बस अड्डे के पास एक होटल में ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। इस दौरान उसकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना को उसको नहीं बताई।
बीते दिनों युवक दोबारा हल्द्वानी आया और बेटी को धमकाते हुए फिर हल्द्वानी बुलाया। इस बार भी उसने एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी घर लौटी तो काफी परेशान नजर आई। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि अल्मोड़ा का युवक उसको होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है। किसी से नहीं बताने की धमकी भी उसने दी है। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने की तहरीर दी है।तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
सर्राफा कारोबारी से टॉफ़ी के बहाने छेड़छाड़ का आरोप⤵️
वहीं हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने वाली तीन बच्चियों के साथ शहर के एक सराफा कारोबारी के ऊपर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं के परिवार की तहरीर पर पुलिस आरोपी सर्राफा कारोबारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा कि प्राइमरी सरकारी स्कूल से छुट्टी के बाद गुरुवार को तीनों बच्चियां घर लौट रही थीं।छात्राओं के परिजनों का आरोप है कि एक अधेड़ सर्राफा कारोबारी ने टॉफी देने के बहाने बच्चियों को दुकान में बुलाया और उनके साथ छेड़छाड़ की। बच्चियों ने घर आकर इसकी शिकायत परिवार वालों से की। ये सुनकर परिवार वालों का गुस्सा भड़क गया। परिवार वाले हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव का कहना है कि एक सर्राफा कारोबारी के खिलाफ तीन नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। मामले में परिजनों ने तहरीर दी है. पूछताछ के लिए कारोबारी को हिरासत में लिया गया है. सर्राफा कारोबारी से पूछताछ की जा रही है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
