पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान संजय कुमार (40 वर्ष) का शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अस्कोट पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
संजय कुमार को हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में गांववासियों ने निर्विरोध चुना था। गांव के विकास के लिए उन्हें पूरी उम्मीद के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन सिर्फ दो सप्ताह में ही ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठा लिया….ये सवाल आज हर ग्रामीण के मन में है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संजय कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।
संजय अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके असमय निधन से परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोग भी इस खबर से स्तब्ध हैं। कल तक जो व्यक्ति गांव के विकास की योजनाओं को लेकर लोगों से चर्चा कर रहा था आज वो इस दुनिया में नहीं रहा।
गांव के एक बुजुर्ग ने कहा कि संजय बेहद शांत और मिलनसार व्यक्ति था। गांव में कोई विवाद नहीं था। पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि उसने ये कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह कोशिश की जा रही है कि इस आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जनता को राहत देने में फिर आगे रहे सीएम धामी, 12 घंटे में सड़क हुई चालू
उत्तराखंड: नंदा की चौकी पुल मामले में बड़ा एक्शन, सचिव पंकज कुमार पांडेय ने 3 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में कल भी छुट्टी
देहरादून–मुंबई ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट! रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर दिया आश्वासन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रक के अंदर केविन बना कर लीसा तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा लीसे का जखीरा
नैनीताल में कल बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट, डीएम बोले- सभी अधिकारी रहें 24 घंटे तैयार
उत्तराखंड में स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को बढ़ावा, सीएम धामी ने लाभार्थियों को दिए सब्सिडी चेक
चारधाम जाने वाले जरूर पढ़ें! 48 घंटे के लिए यात्रा रोकी गई, मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट
नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से बनेगी ‘नो हॉर्निंग ज़ोन’, बेवजह हॉर्न बजाने पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : भागीरथी में बहा 18 वर्षीय युवक 
