- Uttarakhand: यहां नाबालिग छात्रा बनी बिन ब्याही मां,सदमे में परिवार
उत्तराखंड में बालिकाओं के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है. चम्पावत के विकास खंड लोहाघाट से एक झकजोर देने वाली खबर सामने आई है एक गांव की नाबालिग छात्रा बिन ब्याही मां बन गई है. जांच पड़ताल में पता चला कि नाबालिग के साथ एक गांव का एक युवक ने लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था जिसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई।
अब उसने जिले के एक अस्पताल में बुधवार को बेटी को जन्म दिया है. नाबालिग के बच्चों को जन्मदिन के बाद उसके परिजन सकते में आ गए. परिजनों ने आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया है कि गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से उसी गांव के ही युवक द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई।
तबीयत खराब होने पर परिवार वाले नाबालिग को बुधवार को चम्पावत जिले के एक अस्पताल में पहुंचे जहां नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया है. परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है मामले की जांच एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जो अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ बड़ा हादसा टला,बस के ब्रेक हुए फेल,चालक की सूझबूझ से बचीसभी यात्रीयों की जान
अब मरीजों को मिलेगी राहत: उत्तराखंड मे यहाँ अस्पताल में शुरू होगी कैंसर स्क्रीनिंग
उत्तराखंड: यहाँ हुआ पास दर्दनाक हादसा, सहारनपुर निवासी युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी : सीएम धामी ने की थालसेवा, थाल सेवक के रूप में देते है हर माह सेवा
उत्तराखंड : हल्द्वानी को 132 करोड़ की सीएम धामी ने दी सौगात !
3 मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण, नौ घंटे पहले से लगेगा सूतक काल
उत्तराखंड: यहां खड़ी कार में मिला बैंक्वेट हॉल’स्वामी का शव, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 39 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
हल्द्वानी: यहां लालकुआं हाइवे में दुखद घटना, युवक की दर्दनाक मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां इस हालात में मिली युवक की बॉडी 

