ऋषिकेश: नगर निगम अब हर शनिवार को स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने सप्ताह के सभी छह कार्य दिवसों के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम जारी किया है। इसमें सफाई अभियान से लेकर कर वसूली और अन्य जनसुविधाओं के कामों की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है।
नगर आयुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम निगम की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने और जनता को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सोमवार को सुबह 11 से 12 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलेगा….जिसमें सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, मुख्य सफाई निरीक्षक और सफाई टीम जिम्मेदार होगी। मंगलवार को भवन कर और अन्य करों की वसूली के लिए कर विभाग की टीम विशेष अभियान चलाएगी।
बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। गुरुवार को पटल प्रभारी पटलों की पत्रावलियों के रखरखाव का काम करेंगे। शुक्रवार को बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने का अभियान चलेगा। शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत निर्माण और सफाई विभाग की टीम स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाएगी।
नगर निगम का कहना है कि इस योजना से शहर में सफाई, व्यवस्था और कानून का पालन सुनिश्चित होगा, साथ ही जनता को सुविधाएं भी बेहतर मिलेंगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू 
