गोपेश्वर: उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन किए। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन के बाद उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को दानस्वरूप 10 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अंबानी का भव्य स्वागत किया और उन्हें उत्तराखंडी टोपी भेंट की।
दर्शन के बाद अंबानी ने यात्रा व्यवस्थाओं की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा मार्गों और पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं विकसित की गई हैं। पिछले 20 वर्षों से मैं बदरी-केदार आ रहा हूं…लेकिन इतनी सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं पहले कभी नहीं देखीं।
अंबानी ने यह भी भरोसा दिलाया कि वह और रिलायंस फाउंडेशन भविष्य में भी उत्तराखंड के विकास कार्यों में सहयोग करते रहेंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि अंबानी परिवार का बदरी-केदार धाम से विशेष लगाव है। परिवार के सदस्य वर्षों से यहां आकर भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार के दर्शन करते हैं। धामों के सुंदरीकरण और व्यवस्थाओं में अंबानी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 
