उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बताया कि उन्हें केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके ( सांसद बलूनी ) द्वारा सुझाए गए नामों को रेल मंत्रालय ने संस्तुति दे दी है।
यह भी पढ़े 👉. हल्द्वानी-(बड़ी खबर) हल्द्वानी पुलिस को यहां मिला चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा, अब इस कार्रवाई में जुटी पुलिस
सांसद बलूनी ने रेल मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कोटद्वार और टनकपुर से चलने वाली दोनों गाड़ियों के नाम स्थानीय भावनाओं, मान्यताओं और आस्थाओं के आधार पर रखे जाएं। उन्होंने कोटद्वार से चलने वाली ट्रेन का नाम “सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस” और टनकपुर से चलने वाली ट्रेन का नाम “पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस” रखने का अनुरोध रेल मंत्रालय से किया था। आज माननीय मंत्री जी द्वारा संसद में भेंट के दौरान सांसद बलूनी को बताया कि उक्त दोनों नाम मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़े 👉.देहरादून- (बड़ी खबर) त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, जानिए एक क्लिक में
सांसद बलूनी ने कहा कि उनके अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने कोटद्वार से नई दिल्ली और टनकपुर से नई दिल्ली तक उपरोक्त दो नई जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने की स्वीकृति दी है। वर्तमान में दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज, रूट और टाइम टेबल पर तेजी से कार्य जारी है।
यह भी पढ़े 👉. नैनीताल- DM बंसल उतरे सड़को पर, किया इस इलाके में निरीक्षण, दिए यह निर्देश
सांसद बलूनी ने कहा कि माननीय मंत्री ने एक और सुखद समाचार दिया कि मंत्रालय का प्रयास है कि इसी माह के अंत तक दोनों ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, इस हेतु रेल मंत्रालय तेजी से कार्य कर रहा है। सांसद बलूनी ने माननीय मंत्री जी का आभार प्रकट किया कि उन्होंने जन भावनाओं के आधार पर उपरोक्त नामों को स्वीकृति दी और साथ ही ट्रेनों के संचालन हेतु भी त्वरित निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़े 👉. देहरादून- (बड़ी खबर) 132 नई एंबुलेंस 108 के बेड़े में शामिल, कोरोना वैरियर्स के लिए भी CM ने की यह घोषणा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर: रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा कनक पाण्डेय ने 12वीं विज्ञान वर्ग में हासिल किए 87 प्रतिशत अंक
हल्द्वानी: 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बिपाषा पौड़ियाल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की रफ्तार से केंद्र संतुष्ट
उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगा वोटर वेरिफिकेशन अभियान
उत्तराखंड: ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे CDO अरविंद पांडे
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 307 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड: यूसीसी लागू होते ही यहाँदर्ज हुआ पहला हलाला मामला
रामनगर-देहरादून ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट, रेलवे बोर्ड ने तय किए दो दिन
उत्तराखंड: यहाँ लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) खाली पाइप लाइन और पानी की बूद बूद को तरसे लोग, आंदोलन की अंतिम चेतावनी 
