हल्द्वानी : भीषण ठंड के प्रकोप के बीच हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में पहल करते हुए अलाव के लिए जलौनी लकड़ियों से भरी गाड़ियों को रवाना किया। शनिवार को उनके निवास से हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के लिए जलौनी लकड़ी से भरी पांच गाड़ियों को झंडी दिखाकर भेजा गया।
इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर, बुजुर्ग और असहाय वर्ग को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि समाज के हर जरूरतमंद तक राहत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है और जरूरत के अनुसार आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।
विधायक ने स्पष्ट किया कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती 
