- पिथौरागढ़ में अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या, नाबालिक सहित दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मामूली विवाद पर और एक व्यक्ति ने अधेड़ को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या के मामले में पुलिस चंद घंटो में नाबालिक सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है .
पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ परवेज अली ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बूंगा, मर्सोली स्थित एक मकान की छत पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की. मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजेंद्र पटियाल देवी दत्त पटियाल, निवासी बूंगा, मर्सोली, पिथौरागढ़ के रूप में की गई.मृतक के पुत्र अनिल पटियाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली में धारा 103 (1), 238(a) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस टीम ने मामले की गहन छानबीन शुरू की प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक और दो अन्य व्यक्तियों के बीच बीती रात मामूली कहासुनी हुई थी जो बाद में झगड़े में बदल गई.पुलिस ने तत्परता से पुलिस टीम गठित करते हुए हत्या के आरोप में 35 वर्षीय अर्जुन प्रसाद पुत्र मदन राम, निवासी मर्सोली, पिथौरागढ़ को हिरासत में लिया.इसके साथ ही एक 17 वर्षीय विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मामूली विवाद के चलते उन्होंने मृतक राजेंद्र पटियाल को डंडो और लात-घूंसों से पीट-पीट कर मार डाला.
इस पूरे मामले में पुलिस ने हत्या की 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है. आरोपी अर्जुन सिंह और नाबालिक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 
