Pithoragarh News- पहाड़ों में गुलदार का आंतक बढ़ता जा रहा है, जिससे मानव जीवन भी खतरे में पड़ गया है। गुलदार का बढ़ता आतंक उसे आदमखोर बना रहा है। ऐसा ही एक मामला पिथौरागढ से सामने आया है। जहां एक छोटी बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया।
घर से ले गया गुलदार-
पिथौरागढ नगर के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया। ग्रामीण मासूम की खोजबीन में रातभर जुटे । आज तबके तीन बजे उसका शव बरामद हुआ। रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे। रातभर गांव के लोग बच्ची को ढूंढने रहे। आज तबके तीन बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बच्ची का शव झाङियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी 
