रुड़की। जिले के बुग्गावाला क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर लगातार मारपीट की और अंत में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
जानकारी के अनुसार मुजाहिदपुर सतीवाला बंदरजुड निवासी शहिना की शादी करीब दो वर्ष पहले दानिश से हुई थी। शादी के बाद से ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। हाल ही में फिर से मारपीट की घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी।
जब मायके पक्ष बातचीत के लिए पहुंचा तो विवाद और बढ़ गया, जिसके बाद पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती
बड़ी ख़बर: पाकिस्तानी ISI एजेंट का हैंडलर देहरादून से गिरफ्तार
उत्तराखंड: दहेज के लिए जुल्म, पिटाई के बाद तीन तलाक देकर किया बेघर
राशन कार्ड पोर्टल ठप, उत्तराखंड में लोगों के जरूरी काम अटके
उत्तराखंड: एक साल से गायब बुजुर्ग का कंकाल जंगल में मिला
मुख्यमंत्री धामी ने 12 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती पर जोर 
