उत्तराखंड- यहां फेसबुक से हुआ प्यार, नाबालिक को लेकर प्रेमी फरार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Ramanagar News- फेसबुक पर प्यार की कहानियां आपने बहुत पढ़ी होगी। अब नया मामला रामनगर में आया है। जहाँ एक युवक ने पहले फेसबुक पर छात्रा से चैटिंग की। इसके बाद नजदीकी बढ़ी और दोनों में दोस्ती हो गई। अब युवक छात्रा को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Bet On Red Casino – Blitzschnelle Slots und Rasantes Roulette für Sofortgewinne

बताया जा रहा है कि गुरुवार को छात्रा के परिजन राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 11 वीं की छात्रा है। दो दिन पहले मंगलवार को उनकी पुत्री किसी काम से घर से गई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद में उन्हें पता चला कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवराज यादव से उनकी पुत्री की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। इस बीच युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान

परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक शातिर व चालाक किस्म का है। उनकी पुत्री मानसिक व शारीरिक शोषण कर सकता है। अभी तक बेटी से संपर्क नहीं हो पाया है। लोहनी ने कोतवाल आशुतोष सिंह से फोन पर बात की। कोतवाल ने परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें