रुड़की: रुड़की में प्रेम और प्रतिशोध का ऐसा संगम देखने को मिला…जिसने इलाके में सनसनी मचा दी। गंग नहर कोतवाली पुलिस ने आशु हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मामला प्रेम-त्रिकोण में बदलने के बाद जानलेवा रूप ले गया।
एसएसपी हरिद्वार पर्मेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि मृतक आशु का अपनी पसंद की लड़की से रिश्ता टूटने के बाद मामला गंभीर हो गया। आरोपी इन्तज़ार उर्फ़ अस्तग…जो उस लड़की का मंगेतर था, ने आशु के उस लड़की से मिलने की जानकारी पाते ही जलन और बदले की भावना में आकर कातिलाना कदम उठाया।
26 अक्टूबर की रात आरोपी ने आशु को मिलने के लिए इंस्टाग्राम पर बुलाया। दोनों ने पहले नशा किया और फिर झगड़ा इतना बढ़ गया कि इन्तज़ार ने गला रेतकर आशु की निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी इन्तज़ार को रेलवे स्टेशन रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि प्रेमिका के धोखे ने उसे कातिल बना दिया।
एसएसपी डोबाल ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त मोबाइल और चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब फरार आरोपी उसके भाई की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इसके साथ ही प्रेमिका की भूमिका और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच भी जारी है। एसएसपी ने साफ किया कि इस हत्याकांड में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

