Haldwani News: देवभूमि की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब हल्द्वानी की बेटी माहिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। रामपुर रोड के मित्र बिहार में रहने वाले स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और इंदिरा बिष्ट की होनहार बे टी माहिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है।
महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरूआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है।
माहिका ने विगत 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है। इस कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहे। बेटी की सफलता पर परिजन भावुक हो उठे। माहिका का परिवार मूलरूप से सामंड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा का रहने वाली है। माहिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है। आप भी दीजिए बधाई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

