चमोली- स्कूटी सीखने का शौक एक बालिका की जिंदगी लील गया। दरअसल चमोली जिला अंतरगत गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर तिलडोभा गांव के समीप यह हादसा हुआ। दरअसल रिश्ते में बहनें लगने वाली दो नाबालिग छात्राएं अपने पिता की स्कूटी लेकर सीखने के लिए ऐसी निकलीं कि एक का शव घर पहुंचा, जबकि दूसरी चिकित्सालय में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
दरअसल सोमवार को किलोंडी-नारायण गांव की अनीशा सजवाण (15)पुत्री दीवान सिंह सजवाण और अनीशा सजवाण (16) पुत्री बृज बिहारी सजवाण अपने पिता की स्कूटी लेकर सीखने निकली थीं।। इस दौरान तिलडोभा के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्कूटी सवार दोनों बालिकाएं भी खाईमें जा गिरीं।
दुर्घटना की जानकारी पर ग्रामीण व बालिकाओं के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को देकर दोनों को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद जहां 15 वर्षीय अनीशा पुत्री दीवान सिंह सजवाण को मृत घोषित कर दिया। जबकि 16 वर्षीय अनीशा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 की मदद से हायर सेंटर भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
