चंपावत : पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस ने जनपद चम्पावत का किया भ्रमण, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक आयोजित
पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस द्वारा जनपद चम्पावत का भ्रमण कर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने सर्वप्रथम बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों एवं सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने जनपद प्रभारी एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, यातायात प्रबंधन तथा लंबित विवेचनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने जनहित एवं प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को संवेदनशील, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनावरण, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक महोदया ने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद, त्वरित शिकायत निस्तारण
एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
मीडिया सेल कुमाऊं रेंज नैनीताल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
