रामनगर के हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 51 गिरफ्तार, 10 महिलाओं को कराया मुक्त
रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी की रणनीति के तहत रामनगर पुलिस, एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल रिसॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार और अश्लील पार्टी का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस ने 10 महिलाओं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को मुक्त कराते हुए रिसॉर्ट को सील कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 4 जुलाई की रात रिसॉर्ट में छापेमारी की गई। मौके पर कई लोग महिलाओं के साथ कथित अनैतिक देह व्यापार, शराब और नशे की पार्टी, अश्लील नृत्य तथा महिलाओं पर नोट उड़ाते हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार निवासी मेरठ ने बताया कि उसने अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि लगभग दस दिन पहले रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और कथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था कराई गई थी। 4 से 5 जुलाई तक रिसॉर्ट करीब 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से व्यवस्था कराई गई थी।
जांच में यह भी सामने आया कि रिसॉर्ट प्रबंधन ने पार्टी में आए लोगों और महिलाओं का आगंतुक रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। इसी आधार पर पुलिस ने रिसॉर्ट को सील कर दिया। मामले में रिसॉर्ट का जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
बरामदगी में तीन पेटी शराब, एक पेटी बीयर, 10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां, महिलाओं पर उड़ाए गए नोट, आपत्तिजनक सामग्री, लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर और साउंड बॉक्स बरामद किए गए हैं।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि जनपद में मानव तस्करी, देह व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 2,500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
