अल्मोड़ा में समूह-ग भर्ती परीक्षा दे रहा ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार
अल्मोड़ा; गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में समूह-ग भर्ती परीक्षा में एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। हरियाणा के अमित की जगह परीक्षा में बैठे साहिल को दबोचा गया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जीबी पंत संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी सजीष कुमार पीवी ने तहरीर दी कि शनिवार को संस्थान परिसर में समूह-ग और प्रवर श्रेणी लिपिक पद की लिखित परीक्षा हुई थी। सुबह दस बजे 12 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान निरीक्षकों को एक परीक्षार्थी की संदिग्ध गतिविधियों पर
संदेह हुआ। परीक्षा में कोई व्यवधान न हो, इसलिए टीम ने शांतिपूर्वक परीक्षा खत्म होने का इंतजार किया। पेपर खत्म होने के बाद जब निरीक्षकों की टीम ने संदेहास्पद युवक को रोककर सख्ती से पूछताछ कर दस्तावेजों की गहन जांच की, तो सच सामने आ गया। पता चला कि परीक्षा देने आया युवक असल में शाहपुर जींद सिटी, हरियाणा निवासी साहिल पुत्र जसवीर है। वह तारागढ़ किच्छाना कैथल हरियाण निवासी अभ्यर्थी अमित कुमार पुत्र रमेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय
हल्द्वानी: इंस्पिरेशन अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य रैंकिंग प्रतियोगिता में 4 पदक जीते
उत्तराखंड से राज्यसभा जाएंगे दिनेश आर्य, भाजपा ने जारी की सूची
स्पार्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाने वाले सुगौरव गोस्वामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत, 246 KM की रेस में रचा कीर्तिमान
उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती रैली पांच अक्टूबर से, 23 अक्टूबर तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया 