हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौला पुल से नदी में छलांग लगाने वाले 17 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट का शव सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। रविवार शाम हुई इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इस बीच, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किशोर पुल से नदी में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मोतीनगर निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से ड्राइंग का सामान खरीदने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने गौला पुल से नदी में छलांग लगा दी। आखिर उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नदी में उतरकर किशोर को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एसडीआरएफ ने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा और गहरे पानी के कारण अभियान रोकना पड़ा।सोमवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने ऑक्सीजन उपकरणों की मदद से नदी के गहरे हिस्से में तलाश की और कुछ ही देर में प्रियांशु का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोर द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। परिजनों, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है, जबकि सामने आए वीडियो की भी जांच की जा रही है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
