उत्तराखंड : यहां नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां को मार दी गोली

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नशा करने से रोकने पर बेटे ने मां को मार दी गोली

ऋषिकेश: विस्थापित कॉलोनी की गली नंबर तीन स्थित घर में नशा करने से रोकने पर बेटे ने तमंचे से मां को गोली मार दी। घटना रविवार रात की है। सिर पर गोली लगने से मां जख्मी होकर खून से लथपथ हो गईं। आरोपी खुद ही मां को एम्स के ट्रामा सेंटर तक लेकर पहुंचा। पुलिस ने एम्स से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू

जानकारी के अनुसार लोगों को 63 वर्षीय ऊषा देवी को घायल अवस्था में बेटा सुमित गौड़ एम्स ले जाते दिखा। आईडीपीएल पुलिस चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि आरोपी सुमित नशे का आदी है। बाहरवीं पास 32 वर्षीय सुमित पहले होटल में काम करता था। कुछ महीनों से वह बेरोजगार घूम रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि नशे को लेकर ही मां-बेटे में अक्सरआरोपी ने खून से लथपथ मां को खुद एम्स पहुंचाया

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार से अब इन जगहों के लिए मिलेंगी 3 नई ट्रेन सेवाएं, रेलवे ने दी मंजूरी, सीएम धामी ने जताया आभार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सुमित गौड़ लंबे समय से नशे का आदी है। नशे की लत के चलते वह अक्सर घर में विवाद करता था। रोजाना मां – बेटे के बीच कहासुनी होती रहती थी। उधर, एम्स में मां का हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय

विवाद चलता रहता था। सुमित अविवाहित है। दोनों घर पर अकेले ही रहते थे। तमंचा बरामद कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें