कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का बड़ा एक्शन, तीन नेताओं को छह साल के लिए किया निष्कासित
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाते हुए तीन नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
निष्कासित नेताओं में महेन्द्र लुंठी, भावना नगरकोटी तथा दीपक लुंठी शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के पूर्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन नेताओं द्वारा हंगामा किए जाने के बाद पार्टी नेतृत्व ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच और विचार-विमर्श के उपरांत संगठन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
कांग्रेस संगठन ने स्पष्ट किया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
