चंपावत। उत्तराखंड से पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ रविवार को टनकपुर से किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह से यात्रा के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया और पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की माला और भगवान शिव का पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनसे आत्मीय संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं…बल्कि आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भगवान शिव की कृपा से ही संभव होती है और श्रद्धालुओं को हर चुनौती का सामना आस्था और धैर्य के साथ करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी मदद करती है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के संरक्षण और मंदिरों के पुनरुद्धार के कार्यों का भी उल्लेख किया।
प्रथम दल में 49 तीर्थयात्री शामिल हैं…जिनमें 34 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। यह यात्री देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं।
यात्रियों ने राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और इसे सुरक्षित व सुव्यवस्थित बताया।
टनकपुर से रवाना होते समय पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
