उत्तराखंड- यहां बिजली विभाग के लाइनमैन की गोली मारकर हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News- हरिद्वार के भगवानपुर में गुरुवार की देर रात काम से घर लौटते समय बिजली विभाग के लाइनमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लाइनमैन को बदमाशों ने गोली मारी इसके बाद वह फरार हो गए। गोली लगने के बाद खून से लथपथ लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के लव्वा गांव निवासी 32 वर्षीय बालेश पुत्र सतीश कुमार बिजली विभाग में अस्थाई कर्मचारी के तौर पर लाइनमैन के पद पर तैनात थे, रात करीब 9:00 बजे वह भगवानपुर से अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाईक से अपने घर वापस जा रहे थे, जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुंचने वाले थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, गोली लगते ही लाइनमैन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी

पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई है। लाइनमैन की मौत की खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इधर पुलिस ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है, सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें