किच्छा: किच्छा चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के तहत खरीदे गए गन्ने का समय पर भुगतान करते हुए किसानों के बीच वित्तीय राहत पहुंचाई है। मिल के अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री और गन्ना मंत्री के निर्देशों के अनुसार मिल ने 23 से 29 नवंबर 2025 तक खरीदे गए गन्ने के 8.80 करोड़ रुपए गन्ना विकास समितियों (किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी और पंतनगर) के खातों में RTGS/NEFT के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
ए. पी. बाजपेयी ने बताया कि इस प्रकार पेराई सत्र की शुरुआत 16 नवंबर 2025 से 29 नवंबर 2025 तक कुल 13.55 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। उन्होंने गन्ना विकास समितियों को निर्देशित किया कि हस्तांतरित राशि का भुगतान यथाशीघ्र किसानों के खातों में सुनिश्चित किया जाए। किच्छा चीनी मिल ने अब तक 4.00 लाख क्विंटल गन्ना पेराई कर, 8.52 प्रतिशत रिकवरी के साथ कुल 0.31 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी ने किसानों से अनुरोध किया कि वे अगौला, पत्ती रहित, ताजा और साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें…जिससे चीनी मिल को उच्च गुणवत्ता वाली चीनी प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बुवाई सीजन में उच्च चीनी परता वाली गन्ना प्रजाति की बुवाई करें और गन्ना फसल की छिलाई केवल गन्ना समितियों के SMS सूचना मिलने के बाद ही कराएँ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

