देहरादून– कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस मिलेगा। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य में लगभग 1.40 लाख कर्मचारी इस दायरे में आएंगे।
राज्य सरकार कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर बोनस के रूप में 7000 रुपये देती है। 4800 ग्रेड पे तक के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलता है। चूंकि, नवंबर माह के दूसरे हफ्ते दिवाली का पर्व है। ऐसे में कर्मचारी भी बोनस के इंतजार में हैं।
वित्त विभाग के सूत्रों ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। नवंबर के पहले हफ्ते तक इसका भुगतान होनेकी उम्मीद है। राज्य सरकार पर बोनस के रूप में लगभग 100 करोड़ का वित्तीय बोझ पड़ेगा।
महंगाई भत्ते के लिए बनाया दबाव : कर्मचारियों ने चार फीसदी महंगाई भत्ते के लिए भी सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, केंद्र सरकार जुलाई से दिसंबर माह तक चार फीसदी महंगाई भत्ता केंद्रीयकर्मचारियों को इसी माह दे चुका है। अब कर्मचारियों ने भी मांग उठानी शुरू कर दी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और उत्तरांचल मिनिस्टीरियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दिवाली से पहले महंगाई भत्ता देने की मांग की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

