पिथौरागढ़– धारचूला- लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार दोपहर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार छह आदि कैलास यात्रियों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 23 किमी दूर पांगला तंपा मंदिर के समीप हुआ। रेस्क्यू में जुटी पुलिस टीम और एसडीआरएफ को देर शाम तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका। बीते आठ अक्तूबर को भी इसी मुख्य मार्ग पर चट्टान का बड़ा हिस्सा चलते वाहन पर टूटकर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, एक टैक्सी वाहन दोपहर एक बजे के करीब मंदिर के पास वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। पहाड़ी से टकराता हुए काली नदी के किनारे तक जा वाहन के परखच्चे उड़ गए। पीछे से आ रहे दूसरे वाहन में सवार लोगों ने घटना की जानकारी किसी तरह जिला प्रशासन को दी। इसके बाद में पांगला पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों, एसएसबी के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दुर्घटना में हताहत होने वालों में दो यात्री बेंगलुरु दो यात्री तेलंगाना और दो यात्री उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
देहरादून :(बड़ी खबर) इन जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
हल्द्वानी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस 
