पोती ने दोस्त के साथ मिलकर दादी की हत्या करवाने का रचा षडयंत्र पुलिस ने किया बुजुर्ग महिला हत्याकांड का खुलासा।
हरिद्वार- हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पोती और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर स्थित मोहल्ला चाकलान में गंगा सप्तमी के दिन तीर्थपुरोहित परिवार की 65 वर्षीय वृद्ध महिला अर्चना की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। हत्या उस समय हुई जब वृद्ध महिला का पूरा परिवार गंगा सप्तमी पर हर की पौड़ी गंगा स्नान के लिए गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस पास के तमाम CCTV खंगाले थे। घर में कोई लूटपाट नहीं हुई थी इसलिए पुलिस को घर के ही किसी करीबी पर शक था। मामले में पुलिस ने जब मृतक वृद्ध महिला की पोती से पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस के अनुसार दादी तमाम खर्चों और गलत कार्यों पर पोती को रोका टोका करती थी… इसलिए पोती ने अपने दोस्त उदित झा के साथ साजिश रची और वृद्ध महिला के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध 

