IOCL Recruitment 2021-लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने टेक्निकल और नॉन टेक्निकल अपरेंटिस पोस्ट पर 527 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर रखी गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक इस भर्ती अभियान में पश्चिमी बंगाल, बिहार, उड़ीसा, झारखंड और असम सहित पूर्वी भारतीय राज्यों में 527 पदों पर भर्ती की जानी है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए टेक्निकल अप्रेंटिस और नॉन टेक्निकल अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 अक्टूबर तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । वही आरक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी दिशानिर्देशों के आधार पर छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा टेक्निकल अपरेंटिस और नॉन टेक्निकल अपरेंटिस पदों पर आवेदन के लिए लिखित परीक्षा में सभी उम्मीदवारों को सम्मिलित होना होगा। जिसके लिए लिखित परीक्षा अस्थाई रूप से 19 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। हालांकि इस तारीख में बदलाव भी किया जा सकता है। और इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
IOCL Recruitment 2021: ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन
आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं। होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। अप्रेंटिसशिप लिंक पर क्लिक करें।आईओसीएल, पूर्वी क्षेत्र में तकनीकी और गैर-तकनीकी अप्रेंटिस अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रखें।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना देखें। इसके बाद उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
वैकेंसी डिटेल्स
पश्चिम बंगाल – 236
बिहार – 68
ओडिशा – 69
झारखंड – 35
असम – 119

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM 
