KASHIPUR NEWS- सडक़ हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब काशीपुर के पालम ग्रीन के पास पुत्री के साथ सडक़ पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मार दी। हादसे मेें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कीरतपुर निवासी 50 साल की अनिता पत्नी नरेंद्र कुमार सक्सेना की पुत्री का ससुराल हल्द्वानी में है। स्वाति भाई दूज पर कीरतपुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह अनिता पुत्री स्वाति के साथ रुद्रपुर को आ रही थी। तभी कीरतपुर के काशीपुर रोड स्थित पालम ग्रीन कॉलोनी के पास दोनों मां-बेटी सडक़ पार कर रहे थे। अचानक आयी तेज रफ्तार कार ने अनिता को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के समय उसके साथ बेटी थी। मां को मृत देख पुत्री स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर, एसआई पान सिंह तोमकयाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अनिता की मौत से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई चकबंदी नीति को मंजूरी
नैनीताल: दीक्षा ने किया कमाल, माता पिता का किया नाम रोशन
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पहाड़, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लेकर कई अहम निर्णय
नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 2 और स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बियरशिबा स्कूल के बारवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
लालकुआं : श्रेया 98 फ़ीसदी अंक लाकर किया नाम रोशन
देहरादून :(बड़ी खबर ) धामी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मोहर
उत्तराखंड: स्कूल में नहीं मिला एक भी शिक्षक, औचक निरीक्षण में खुली पोल
नैनीताल में नियम तोड़ने वाली टैक्सियों की अब खैर नहीं 
