FCI Recruitment 2021: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने पंजाब राज्य में अपने डीपो और कार्यालयों में वॉचमैन के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci-punjab-watch-ward.in पर 10 नवंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2021 से शुरू की जा चुकी है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 860 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल कैटेगरी के लिए 345 पद, एससी कैटेगरी के लिए 249 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 180 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 86 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 23000 रुपए से 64000 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार, FCI Watchman Recruitment 2021 के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार FCI Watchman Recruitment 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट fci-punjab-watch-ward.in पर 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
