खानपुर के विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणब चैंपियन के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और तोड़फोड़ के आरोप में प्रणब चैंपियन को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि शनिवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया था। चैंपियन ने फेसबुक पर विधायक के लिए अपशब्द लिखे थे जिसके जवाब में रात को ही उमेश कुमार चैंपियन के निवास पर जा धमके और गालियां दी। रविवार को इसमें एक बड़ा विवाद हो गया जब चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है।
कुछ देर बाद विधायक उमेश कुमार भी वहां पहुंच गए। उमेश के हाथ में भी बंदूक थी। जिसके बाद समर्थकों ने उन्हें संभाला।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। वहीं, देर शाम देहरादून में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन को मामले में हिरासत में ले लिया। एसओ नेहरू कालोनी थाना मोहन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक को हिरासत में लिया गया हे। पूछताछ की जा रही है।
बहरहाल दोनों के वीडियो अभद्र और गाली गलौच वाले हैं कि उन्हें हम पोस्ट नहीं कर सकते।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 
