Bazpur News: उत्तराखंड में बच्चों के साथ आये दिन अपराधों की खबरें अब आम हो चुकी है। हर दिन बच्चों के यौन शोषण से लेकर उन्हें मारने-पीटने की खबरें आ रही है। अब बाजपुर से है। जहां एक मासूम बच्चा अपनी सौतेली मां के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। इस दौरान बच्चे ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मां उसको प्रताड़ित करती है जिस कारण वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा हैं। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के माता-पिता को कोतवाली बुलाया। उन्हें हिदायत देकर बच्चे को बच्चे को उनके साथ भेज दिया।
मंगलवार को कोतवाली में एक मासूम बच्चा रोता हुआ पहंुचा। इस दौरान मासूम बच्चे को रोता देख पुलिसकर्मी हैरान हो गये। कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने जब बच्चे से रोने का कारण जानना चाहा तो बच्चे ने बताया कि उसकी सौतेली मां उसे आए दिन मारती पीटती है व प्रताड़ित करती है। मासूम बच्चे की शिकायत के बाद पुलिस ने सौतेली मां व पिता को कोतवाली बुलाया तथा उनसे सख्त पूछताछ की।
पुलिस ने माता-पिता को सख्त चेतावनी दी कि यदि बच्चे को प्रताड़ित किया तो फिर कार्रवाई होगी। पिता के समझाने के बाद बच्चा घर वापिस लौट गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
