Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। आज हर क्षेत्र में बेटियां आगे है। अब एक और बेटी ने देवभूमि का मान बढ़ाया है। नेशनल गेम्स स्वर्ण पदक जीतकर काशीपुर की पायल ने इतिहास बना डाला।
पायल ने एथलेटिक 35 किमी वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले यूएस नगर को दो मेडल मिल चुके हैं, पुरुष वर्ग में चंदन ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पायल ने एथलेटिक्स का ककहरा साईं सेंटर काशीपुर चंदन सिंह नेगी से सीखा है। पिछले कुछ वर्षों से वह बेंगलुरु में उत्तराखंड के रहने वाले दो बार के ओलंपियन गुरमीत सिंह से कोचिंग प्राप्त कर रही हैं।
पिछले साल पायल ने साल सीनियर नेशनल एथलीट चैंपियनशिप के 20 किलोमीटर वॉक रेस में उत्तराखंड को रजत पदक दिलाया था। पायल ग्राम काशीपुर के खरवासा की निवासी हैं। उसने 19 साल की उम्र में साईं केंद्र में चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। पायल के पिता किसान हैं। बेटी की सफलता पर घर में खुशी का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
