देहरादून-(बड़ी खबर) CM धामी ने कल के सभी कार्यक्रम किए स्थगित, पौड़ी UPDATE

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- पौङी जिले में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से दुर्घटना के बारे मे विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने डीएम पौङी से फोन पर बात कर उन्हें पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा कंट्रोल रूम के अधिकारीयों को हालात पर लगातार नजर बनाए रखने और जिले के अधिकारीयों से लगातार सम्पर्क में रहने के निर्देश दिये। कहा कि शासन स्तर से हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने फोन पर विधायक लैंसडाउन से भी बात की। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी की घटना की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अपने कल के पूर्व प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये हैं।

बहुत दुखःद घटना है. लगभग 45 लोग बस में सवार थे. बस गहरी खाई में गिर गई है. वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है. मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए. हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

टीमें रवाना कर दी गई है.वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है. भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

यह भी पढ़ें 👉  आदेश के बाद भी नहीं हटाया निर्माण, फिर उत्तराखंड में यहां चला प्रशासन का बुलडोजर

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें