Rurki News- रुडक़ी के लंढौरा काली मंदिर के पास स्थित तालाब से महिला का शव मिला है। शव में तीन ईंटे बंधी होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लंढौरा काली मंदिर के पास बड़ा तालाब स्थित है। बुधवार कुछ बच्चे तालाब में मछली पकडऩे गए थे। इसी दौरान बच्चों को शव दिखाई दिया। दुर्गंध आने पर बच्चे शव को देख डर गए। शव की खबर मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गई। बाद में पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
महिला के पैरों में कपड़े से तीन ईंटे बंधी थी। इससे आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर शव को तालाब में डाला गया है। इस बात की आशंका भी जताई जा रही है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तालाब में लाकर डाला गया है। पुलिस का कहना है कि शव काफी पुराना होने पर शिनाख्त और उम्र का कोई अंदाजा नहीं लग पा रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुडक़ी सरकारी अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी नितेश शर्मा का कहना है कि आसपास के थानों में इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उनके यहां पर किसी महिला की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
