उत्तराखंड- यहां सुबह सुबह हो गया हादसा, खाई में गिरा ट्रक, 5 गम्भीर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले से सुबह सुबह के बुरी खबर सामने आ रही है। यहां आज यानी 06 मार्च को तड़के लगभग 4 बजे थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है। इस सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो

एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर त्वरित रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

घायलों के नाम

  1. राहुल पुत्र श्री तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार।
  2. हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार।
  3. करण पुत्र श्री समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर।
  4. अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार।
  5. अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार।
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें