Pithoragadh News: खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से है। जहां पुलिस ने हल्द्वानी निवासी एक युवक के पास से 26.73 लाख की धनराशि बरामद की है। इस धनराशि की युवक कोई भी कागज नहीं दिखा सका, जिसके बाद पुलिस ने रूपये सीज कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
आज सुबह एक युवक रोडवेज के पास पीठ पर भारी बैग लादकर घूमता दिखा। ऐसे में पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो चीता मोबाइल कर्मी कांस्टेबल बलवंत सिंह और भूपेंद्र सिंह ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली। बैग में रूपये देख दोनों पुलिसकर्मियों के होश उड़ गये। पुलिस ने उससे रूपयों के बारे में पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसका नाम धर्मपाल रस्तोगी निवासी मित्तल कुटीर कालाढूंगी रोड हल्द्वानी का रहने वाला है। वह हल्द्वानी के मां अमृता ज्वैलर्स ब्ल्यूटिया के मालिक घनश्याम रस्तोगी के यहां काम करता है, उनका सोने का कारोबार है। पिथौरागढ़ में बेचे गए सोने की वसूली कर वह हल्द्वानी जा रहा था।
इस पर पुलिस ने धर्मपाल से रूपयो से संबंधित वैध कागज दिखाने को कहा, लेकिन वह कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने स्टेट बैंक ले जाकर मशीन से रूपये गिने तो वह 26.73 लाख निकले। जिसके बाद पुलिस ने रूपयों को सीज कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 

