उत्तराखण्ड में किच्छा विधायक ने उपचार के अभाव में बी.पी.एल.महिला की मौत के मामले में जांच की मांग की और नहीं होने पर मुख्यमंन्त्री कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी है ।
उधमसिंह नगर जनपद में किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला आज रुद्रपुर के जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए । उन्होंने सी.एम.ओ.से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो वो दोबारा धरना देंगे ।
CORONA UPDATE- (अच्छी खबर) कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड का यह जिला
मामले के अनुसार बीते रोज रुद्रपुर से लगते हुए किच्छा विधानसभा के भंगा क्षेत्र की रहने वाली पार्वती की अचानक प्लेटलेट्स कम हो गई । उसे किच्छा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसको रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया । अस्पताल के डॉक्टर ने विधायक के कहने के बावजूद महिला को भर्ती नहीं किया । महिला को मैडिसिटी अस्पताल रैफर कर दिया गया । मैडीसीटी में जॉब एडवांस पैसे देने की मांग की गई तो पीड़ित परिवार के पास पैसे नहीं थे जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया । अब महिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया ।
महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे वापस भेज दिया गया । अबतक महिला अधिक गंभीर हालत में पहुँच गई और रुद्रपुर अस्पताल में भर्ती करने के दौरान पार्वती की मौत हो गई। विधायक शुक्ला ने लापरवाही कर सरकार को बदनाम करने वाले डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि इस मामले की जाँच होनी चाहिए। प्रशासन ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर इस प्रकरण की जाँच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। विधायक शुक्ला ने तख्त तेवर में कहा कि अगर प्रशासन कार्यवाही नही करता है तो एक हफ्ते के बाद वह अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 
