उत्तराखंड के धारचूला में पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नदी में जा गिरा। ये खतरनाक पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में तवाघाट और लिपुलेख को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में मंगलवार शाम एक भयावह दृश्य कमरे में कैद हो गया ।
भारत और चीन की सीमा को जोड़ने वाले इस मोटर मार्ग में शांति वन नामक स्थान में पहाड़ी में दरार आ गयी । पहाड़ी से धीरे धीरे मलुवा मट्टी झड़ने लगी । पहाड़ी में भूस्खलन का खतरा देखकर क्षेत्र में मूवमेंट कर रही भारतीय फौज के जवान भी रुक गए । मार्ग में दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया और सभी को अपने अपने गंतव्य में वापस लौटना पड़ा । वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया ।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहाड़ टूटकर नीचे नदी में गिर गया । इस बीच चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया । हादसों के लिए बदनाम इस क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी एक जे.सी.बी.मशीन के भूस्खलन की चपेट में आने से उसके चालक और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत
नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी 
