उत्तराखंड- ऐसी भी क्या जिद, मनपसंद का खाना नहीं मिला तो किशोरी ने दे दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttrakhand News: रायपुर क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा ने घर में मनपंसद खाना न मिलने पर आत्महत्या कर दी। आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(गजब) प्रेमिका के साथ मोबाइल पर चैटिंग करते पकड़ा गया पति...

थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन नेगी ने बताया कि गुरुवार रात को अस्पताल से सूचना मिली कि डांडा लखोंड में रहने वाली एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल व दूसरी टीम को किशोरी के घर भेजी गई। पूछताछ परिजनों ने बताया कि किशोरी दिन में स्कूल गई थी। दोपहर को जब वह घर पहुंची तो मनपसंद खाना न मिलने पर वह गुस्सा हो गई और अपने कमरे में चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

इस दौरान उसने कमरे में लोहे के पाइप में चुन्नी का फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी तो उसे फंदे से उतारा। उस समय किशोरी की सांसें चल रही थी। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें