Dehradun News: खबर देहरादून से जहां एक युवक ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें युवक ने लिखा अपनी पत्नी के लिए कुछ लिखा-स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता। अब मैं भी जा रहा हूं, मेरे जाने के बाद टुक्कू को डांटना मत। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी देते हुए बाजार चौकी प्रभारी विवेक राठी ने बताया कि शांति विहार में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो युवक फंदे लटका था। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मनीष चौधरी अपने साले के साथ शांति विहार में आईएसबीटी के पासकिराये पर रहता था। मनीष वर्ष 2015 से पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर था। मनीष की 2018 में स्वाति नाम की युवती से शादी हुई थी, पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब एक साल उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम नाम टुक्कू है।
पत्नी के मायके में रहने से मनीष बहुत परेशान था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके जेब से एक कागज निकला जिसमें पर सुसाइड नोट लिखा था। जिसमेेंं उसने अपनी पत्नी के लिए लिखा है कि स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम भले ही अलग रह रही हो लेकिन मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता हूं। इसलिए अब यह मेरे जाने का समय है। मेरे जाने के बाद टुक्कू को मत डांटना। साथ ही सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उसकी मौत के लिए स्वाति को कोई दोष न दिया जाए। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

