- बीबीए के छात्र का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी।
उधम सिंह नगर- खटीमा कोतवाली के चकरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र से 200 मीटर की दूरी पर वनखंडी महादेव मंदिर के पीछे जंगल में एक युवक का अधजली हालत में गुरुवार की सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। शिव मंदिर के पीछे शव पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल प्रकाश सिंह दानू चौकी इंचार्ज एसआई प्रियांशु ने पुलिस टीम के साथ जहां घटना स्थल का निरीक्षण किया साथ ही शव की शिनाख्त हेतु स्थानीय लोगो से पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार अधजली हालत में मिले युवक शव की शिनाख्त चकरपुर हनुमानगढ़ी निवासी आयुष चंद ठकुरी के रूप में हुई। मृतक के पिता सुरेश चंद जहां आसाम राइफल में कार्यरत है।वही मृतक युवक देहरादून ग्राफिक एरा कॉलेज में बीबीए फाइनल इयर का छात्र था।
वही इन दिनों छुट्टी में घर आया हुआ था।मृतक युवक बीते रोज घर से दवाई लेने गया था लेकिन घर नही लौटा।वही युवक के परिजनों ने मौत के पीछे अनहोनी की आशंका व्यक्त की है।उक्त घटना का पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह द्वारा भी घटना स्थल पर पहुंच अवलोकन किया गया है। सीओ ने मीडिया को बताया की घटनास्थल पर मृतक युवक की स्कूटी मोबाइल व एक पांच लीटर पेट्रोल का केन मिला है। फिलहाल प्रथम दृश्य घटनास्थल को देखकर सुसाइड का मामला प्रतीक हो रहा है। लेकिन पुलिस घटनास्थल की जांच आसपास के सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

