देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र के सुंदरवाला में 24 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और तीन महीने की दुधमुंही बच्ची को कमरे में बंद कर बाहर आकर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
रायपुर थाने के एसएसआई नवीन जोशी ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय शुभम पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है। शुभम के पिता रांझावाला में रहते हैं। शुभम उनसे अलग सुंदरवाला में किराये मकान में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के अनुसार शुभम ने 17 नवंबर 2024 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह सोलर पैनल लगाने वाली एक एजेंसी में वाहन चालक के रूप में काम कर अपने परिवार की आजीविका चला रहा था। दंपति की एक तीन महीने की बेटी भी है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर शुभम ने पत्नी और बच्ची को कमरे के अंदर ही बंद कर दिया और खुद बाहर आकर खिड़की की ग्रिल से फांसी के फंदे पर झूल गया।
परिचितों को बुलाकर खुलवाया दरवाजा
कमरे में कैद पत्नी ने अपने परिचितों को मौके पर बुलाया। परिचितों ने दरवाजा खोला और शुभम को फंदे से उतारकर आनन-फानन में अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी साक्षी ने रचा इतिहास, IIT JAM 2026 में हासिल की AIR-1
उत्तराखंड :(बधाई) चंपावत की अदिति पुनेठा ने UP पीसीएस में हासिल की 45वीं रैंक, बनीं पुलिस उपाधीक्षक
उत्तराखंड: यहां पत्नी को बंद कर, पति ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश 
